जतारा: धामना में अहिरवार समाज की क्षेत्रीय बैठक, समाज में बदलाव के लिए सहमति बनी
दिगौड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम धामना में आज रविवार की दोपहर को अहिरवार समाज की क्षेत्रीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल अहिरवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में समाज के लोगों में परिवर्तन लाने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई, जिसमें उपस्थित सभी व्यक्तियों के द्वारा अपनी अपनी सहमति जताई गई।