जतारा: मऊ बुजुर्ग में मां जगदंबे के दरबार में लगा छप्पन भोग, कन्याभोज और विशाल भंडारा, हजारों लोग हुए शामिल
जतारा दिगौड़ा के क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मऊ बुजुर्ग में आज शनिवार को मंदिर में मां जगदंबे के दरबार में छप्पन प्रकार के भोग सहित कन्याभोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दिगौड़ा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों से हजारों की संख्या में भक्त लोगों ने मंदिर में पहुंचकर मां जगदंबे के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और भंडारे में सम्मिलित होकर महाप्रसाद को ग्रहण किया।