जतारा: मऊ बुजुर्ग में मां जगदंबे के दरबार में शनिवार को छप्पन भोग, कन्याभोज और विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों लोग होंगे शामिल
दिगौड़ा तहसील के अंतर्गत ग्राम मऊ बुजुर्ग की प्राचीन पहाड़ी पर मां जगदंबा के दरबार में ग्रामवासियों क्षेत्रवासियों व भक्तों के द्वारा पिछले 7 वर्षों से लगातार छप्पन भोग, कन्याभोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।यहां पर शनिवार 11 जनवरी को मां जगदंबे के दरबार में छप्पन प्रकार के भोग सहित कन्याभोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।