जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने थाना परिसर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया, स्कूली बच्चों को थाने का भ्रमण कराया
दिगौड़ा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे पुलिस थाना में स्कूल के छात्रों को लाकर सभी को थाने का भ्रमण कराया और पुलिस की कार्य प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं, शारीरिक परीक्षाओं में सफल होने, खेलों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उपयोगी जानकारी दी गई।