जतारा: नादिया गांव में फसल की सिंचाई को लेकर दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे, 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नादिया में शुक्रवार की शाम को खेत में शामिलाती मोटरपंप से फसल में पानी देने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के साथ लाठी डंडे से मारपीट की गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आज शनिवार को बताया है कि एक पक्ष की रिपोर्ट पर 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।