कानपुर: थाना पनकी क्षेत्र के साइड नंबर 2 में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
थाना पनकी क्षेत्र के साइड-2 में अज्ञात कारणों से केमिकल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और वह आग बुझाने में जुट गए। वहीं कड़ी मशक्कत और 6 घण्टे के अथक प्रयास के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर पूर्णतः काबू पा लिया।