कानपुर: रावतपुर के शारदा नगर मे एक पार्क के नाम को लेकर दोपक्षो में हुए विवाद वाले मामले मे एसीपी कल्यानपुर ने दी जानकारी
रावतपुर के शारदा नगर क्षेत्र में एक पब्लिक पार्क है, जिसके नाम को लेकर कुछ स्थानीय निवासियों में मतभेद है, कुछ लोग इसका नाम चंदन पार्क और कुछ लोग परशुराम पार्क रखना चाहते हैं। आज एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष पर परशुराम पार्क का बैनर/पोस्टर हटाने का आरोप लगाया गया । मौक़े पर पुलिस पहुंची। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कर मामले को शान्त कराया गया