मिर्ज़ापुर: आयुक्त कार्यालय परिसर में अशोक स्तंभ की स्थापना कर आयुक्त ने किया लोकार्पण, स्तंभ पर लिखा है 'सत्य मेव जयते'
पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय परिसर में अशोक स्तंभ का आयुक्त ने स्थापना कर लोकार्पण किया। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि अशोक स्तंभ पर लिखा सत्यमेव जयते कर्मचारियों को गेट से प्रवेश करने के दौरान नजर आएगा। जिसे देखते ही उन्हें याद आएगा कि सत्य की सदैव जीत होती है। वह ईमानदारी से कार्य करेंगे। इस दौरान अपार आयुक्त डा विश्राम यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।