मिर्ज़ापुर: बरबटा गांव में विवादित जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 8 लोग हुए घायल
जिगना थाना क्षेत्र के बरबटा गांव में विवादित जमीन पर मवेशी बांधने को लेकर सोमवार की सुबह 6:00 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज सर्रोई पीएससी में चल रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।