इंदरगढ़: लांच थाने में पुताई के दौरान छत से गिरा मजदूर, गंभीर चोट के बाद ग्वालियर रेफर
लांच थाने में साफ-सफाई एवं पुताई के दौरान एक मजदूर दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार *गोलू केवट* को पूर्व सरपंच रमेश आज शनिवार सुबह 11 बजे थाने की बिल्डिंग की साफ-सफाई एवं पुताई के लिए ले गए थे। दूसरी मंजिल पर पुताई का काम चल रहा था, तभी मजदूर नीचे गिरा