जनसभा की तैयारियों के बीच विधायक डीएस ठाकुर ने नाग मंदिर में किए दर्शन, बाजार में लोगों से की मुलाकात
पहाड़ी न्यूज़ सुनील पहाड़ी ✍️
सलूणी (चंबा)। जिला चंबा के भलेई में 17 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की जनसभा को लेकर भाजपा मंडल सलूणी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विधायक डीएस ठाकुर ने भाजपा मंडल सलूणी के अध्यक्ष मदन ठाकुर एवं मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के बाद स्थानीय विधायक डीएस ठाकुर ने नाग मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत उन्होंने सलूणी बाजार में स्थानीय लोगों और दुकानदारों से मुलाकात की तथा उनके साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
विधायक की बाजार में लोगों से हुई इस मुलाकात के दौरान स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं, 17 अक्टूबर को भलेई में होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन और जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में तैयारियां जारी हैं।
#PahadiNews #SunilPahadi #DSThakur #Salooni #ChambaNews #BJP #Bhलेई #जनसभा
Chamba, Chamba | Oct 14, 2026