Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
No video available

भीलवाड़ा: MERA BHARAT MAHAN HE #corona_worrier

Bhilwara, Bhilwara | Jun 14, 2020

MORE NEWS

द्रोणा पब्लिक स्कूल शाहपुरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 
बच्चों की झांकी देखकर लगा जैसे पूरा जगन्नाथपुरी स्कूल में आ गया हो

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा - भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के उपलक्ष्य में द्रोणा पब्लिक स्कूल, शाहपुरा में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुंदर और जीवंत झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य विजय रोजारा के सानिध्य में समस्त स्टाफ द्वारा सामूहिक आरती के साथ की गई। इसके पश्चात बच्चों द्वारा बनाई गई भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
झांकी के मुख्य कलाकार:
*नेहुल जैन ने बलभद्र का स्वरूप धारण किया
*मानविक जैन ने देवी सुभद्रा की भूमिका निभाई
*हिमाक्ष अग्रवाल और दक्षिता कोली भगवान जगन्नाथ बने
*निहित निर्वाण ने सारथी का स्वरूप बनकर झांकी को जीवंत कर दिया
बच्चों के हर्ष और उल्लास के साथ निकाली गई इस झांकी को देखकर ऐसा लगा जैसे पूरा जगन्नाथपुरी द्रोणा पब्लिक स्कूल में आ गया हो।
कार्यक्रम में सभी बच्चों और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। विद्यालय के निदेशक गौरव गोखरू ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार, एकता और भक्ति भावना विकसित होती है।

द्रोणा पब्लिक स्कूल शाहपुरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बच्चों की झांकी देखकर लगा जैसे पूरा जगन्नाथपुरी स्कूल में आ गया हो शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक शाहपुरा - भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के उपलक्ष्य में द्रोणा पब्लिक स्कूल, शाहपुरा में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुंदर और जीवंत झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य विजय रोजारा के सानिध्य में समस्त स्टाफ द्वारा सामूहिक आरती के साथ की गई। इसके पश्चात बच्चों द्वारा बनाई गई भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। झांकी के मुख्य कलाकार: *नेहुल जैन ने बलभद्र का स्वरूप धारण किया *मानविक जैन ने देवी सुभद्रा की भूमिका निभाई *हिमाक्ष अग्रवाल और दक्षिता कोली भगवान जगन्नाथ बने *निहित निर्वाण ने सारथी का स्वरूप बनकर झांकी को जीवंत कर दिया बच्चों के हर्ष और उल्लास के साथ निकाली गई इस झांकी को देखकर ऐसा लगा जैसे पूरा जगन्नाथपुरी द्रोणा पब्लिक स्कूल में आ गया हो। कार्यक्रम में सभी बच्चों और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। विद्यालय के निदेशक गौरव गोखरू ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार, एकता और भक्ति भावना विकसित होती है।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 18, 2026

*18वें जन्मदिन पर बनाया अनूठा रिकॉर्ड: भानु प्रताप ने 118 किमी साइकिल चलाकर युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश*

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,18 जुलाई                                          आज के समय में जहां अधिकांश युवा अपना जन्मदिन पार्टियों और सोशल मीडिया तक सीमित रखते हैं, वहीं भीलवाड़ा के युवा भानु प्रताप कुमावत ने अपने 18वें जन्मदिन को समाज के लिए प्रेरणा का माध्यम बनाते हुए 118 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया।

यह जानकारी देते हुए भीलवाड़ा साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि भानु प्रताप, भीलवाड़ा के प्रख्यात साइकिलिस्ट एवं "साइकिल मैन ऑफ भीलवाड़ा" के नाम से प्रसिद्ध शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमावत के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ स्थित विजय स्तंभ तक तथा वहां से पुनः भीलवाड़ा लौटते हुए कुल 118 किलोमीटर की नॉन-स्टॉप साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की। इस दौरान जतिन जीनगर ने एस्कॉर्ट के रूप में उनका साथ निभाया।

भानु प्रताप ने सुबह 4:30 बजे बालाजी फार्म, बालाजी चौराहा से यात्रा प्रारंभ की। बारिश और उमस भरे मौसम के बावजूद उन्होंने लगभग सात घंटे में अपनी यात्रा पूरी की। भीलवाड़ा पहुंचने पर गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट में भीलवाड़ा साइकिल क्लब द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस प्रेरणादायी उपलब्धि का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर भानु प्रताप ने कहा कि 18 वर्ष की आयु जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जब व्यक्ति को मतदान का अधिकार प्राप्त होता है। वे इस दिन को केवल केक काटकर नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवन का संदेश देकर यादगार बनाना चाहते थे। उन्होंने युवाओं से नशे, मोबाइल की लत और निष्क्रिय जीवनशैली से दूर रहकर नियमित व्यायाम, खेलकूद और साइकिलिंग अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि "पहला सुख निरोगी काया" केवल कहावत नहीं, बल्कि जीवन का मूल मंत्र है।
उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और प्रदूषण मुक्त परिवहन को भी बढ़ावा देती है। उनकी यह यात्रा स्वस्थ, जागरूक और हरित समाज की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

सम्मान समारोह में स्थायी लोक अदालत के पूर्व सदस्य गोवर्धन सिंह कावड़िया, ट्रैफिक इंचार्ज रामपाल साल्वी, सुरेश बम्ब, अरुण संतोष मुछाल, राकेश सक्सेना, डॉ. देवेंद्र पुरी गोस्वामी, सत्यनारायण राठी, धर्मेंद्र खटोड़, मुकेश सामरिया, हस्तीमल भलावत, विजय कपूर, रक्तवीर विक्रम दाधीच, मुकेश कुमावत, रामचंद्र मूंदड़ा सहित बालाजी मार्केट के अनेक व्यवसायी एवं भीलवाड़ा साइकिल क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भानु प्रताप के साहस, अनुशासन और सामाजिक सोच की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

*18वें जन्मदिन पर बनाया अनूठा रिकॉर्ड: भानु प्रताप ने 118 किमी साइकिल चलाकर युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,18 जुलाई आज के समय में जहां अधिकांश युवा अपना जन्मदिन पार्टियों और सोशल मीडिया तक सीमित रखते हैं, वहीं भीलवाड़ा के युवा भानु प्रताप कुमावत ने अपने 18वें जन्मदिन को समाज के लिए प्रेरणा का माध्यम बनाते हुए 118 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी कर युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया। यह जानकारी देते हुए भीलवाड़ा साइकिल क्लब प्रभारी अरुण संतोष मुछाल ने बताया कि भानु प्रताप, भीलवाड़ा के प्रख्यात साइकिलिस्ट एवं "साइकिल मैन ऑफ भीलवाड़ा" के नाम से प्रसिद्ध शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमावत के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर भीलवाड़ा से चित्तौड़गढ़ स्थित विजय स्तंभ तक तथा वहां से पुनः भीलवाड़ा लौटते हुए कुल 118 किलोमीटर की नॉन-स्टॉप साइकिल यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की। इस दौरान जतिन जीनगर ने एस्कॉर्ट के रूप में उनका साथ निभाया। भानु प्रताप ने सुबह 4:30 बजे बालाजी फार्म, बालाजी चौराहा से यात्रा प्रारंभ की। बारिश और उमस भरे मौसम के बावजूद उन्होंने लगभग सात घंटे में अपनी यात्रा पूरी की। भीलवाड़ा पहुंचने पर गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट में भीलवाड़ा साइकिल क्लब द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस प्रेरणादायी उपलब्धि का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भानु प्रताप ने कहा कि 18 वर्ष की आयु जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जब व्यक्ति को मतदान का अधिकार प्राप्त होता है। वे इस दिन को केवल केक काटकर नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवन का संदेश देकर यादगार बनाना चाहते थे। उन्होंने युवाओं से नशे, मोबाइल की लत और निष्क्रिय जीवनशैली से दूर रहकर नियमित व्यायाम, खेलकूद और साइकिलिंग अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि "पहला सुख निरोगी काया" केवल कहावत नहीं, बल्कि जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और प्रदूषण मुक्त परिवहन को भी बढ़ावा देती है। उनकी यह यात्रा स्वस्थ, जागरूक और हरित समाज की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है। सम्मान समारोह में स्थायी लोक अदालत के पूर्व सदस्य गोवर्धन सिंह कावड़िया, ट्रैफिक इंचार्ज रामपाल साल्वी, सुरेश बम्ब, अरुण संतोष मुछाल, राकेश सक्सेना, डॉ. देवेंद्र पुरी गोस्वामी, सत्यनारायण राठी, धर्मेंद्र खटोड़, मुकेश सामरिया, हस्तीमल भलावत, विजय कपूर, रक्तवीर विक्रम दाधीच, मुकेश कुमावत, रामचंद्र मूंदड़ा सहित बालाजी मार्केट के अनेक व्यवसायी एवं भीलवाड़ा साइकिल क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने भानु प्रताप के साहस, अनुशासन और सामाजिक सोच की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 18, 2026

*विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के लिए  भीलवाड़ा पधार रहे जगतगुरु स्वामी जी श्रीरामदयालजी महाराज, स्वागत को आतुर भीलवाड़ावासी* 
 *स्टेशन चौराहे पर मंगलमय पधरावणी,शंखनाद,वैदिक मंत्रोच्चार ,महा आरती के साथ भव्य शोभायात्रा से होगा विश्व शांति कल्याण चातुर्मास का शुभारंभ* 

भीलवाड़ा :निलेश काठेड़( वरिष्ठ पत्रकार),18 जुलाई                    अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज वर्ष 2026 का पावन ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास करने के लिए रविवार को भीलवाड़ा की पावन धरा पर पधार रहे है।अपने आचार्यवत काल के 33 चातुर्मास  में से पांचवी बार  भीलवाड़ा चातुर्मास करने जा रहे आचार्यश्री का आगमन मंगलमय पधरावणी के साथ होगा।
 भीलवाड़ा के माणिक्यनगर रामद्वारा में  हो रहे चातुर्मास को लेकर सर्व समाज के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है ओर भीलवाड़ावासी आचार्य श्री के स्वागत अभिनंदन के लिए आतुर है।
 विश्व शांति कल्याण चातुर्मास समिति के तत्वावधान में चातुर्मास का शुभारंभ रविवार को भीलवाड़ा में भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। आचार्यश्री की चातुर्मासिक मंगलमय पधरावणी (प्रवेश) 19 जुलाई को सुबह 8.30 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आचार्यश्री की चातुर्मास के लिए भावपूर्ण अगवानी की जाएगी। इसके बाद स्टेशन चौराहे पर शंखनाद करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार से मंगलाचरण किया जाएगा। सर्व समाज के श्रद्धालुओं द्वारा 108 थाली के साथ आचार्य श्रीरामदयालजी महाराज की महाआरती की जाएगी। इसके बाद विधिवत रूप से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी, घोड़े, उंट के साथ छत्र चंवर व शाही लवाजमा होगा। शोभायात्रा मार्ग में 108 स्वागत द्वार बनाए गए है।  मार्ग में  रामस्नेही भक्तजनों द्वारा  स्थान स्थान पर आचार्य श्री  का पूजन अर्चन,आरती  भी की जाएगी
ड्रोन से पुष्पवर्षा , महाकाल आरती की प्रस्तुति देने वाला दल भी शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होगा। सम्पूर्ण मार्ग पर स्वागत में जगह-जगह आकर्षक रंगोली भी सजाई जाएगी। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला से प्रारंभ होेकर सरकारी दरवाजा, गोल प्याउ, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र चौराहा, गांधी बाजार, भीमगंज थाना चौराहा, माणिक्यनगर आदि मुख्य मार्गो से होते हुए रामद्वारा पहुंच कर  धर्म सभा के साथ सम्पन्न होगी।
देश भर से रामस्नेही सम्प्रदाय के श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए है ओर शहर में कई जगह आचार्यश्री के अभिनंदन के होर्डिंग बैनर भी लगाए गए है। चातुर्मास में आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के सानिध्य में धर्म एवं सनातन संस्कृति की अविरल धारा प्रवाहित होगी ओर भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

इस से पूर्व शनिवार को आयोजन समिति द्वारा  रामनिवास धाम शाहपुरा पर पहुंच कर आचार्य श्री की चातुर्मासिक  रामत की आरती एवं रसोई( प्रसादी) की परंपरा का निर्वहन किया गया जिसमें आयोजक परिवारों के सदस्यों के साथ ही सैकड़ों भक्तों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई

*विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के लिए भीलवाड़ा पधार रहे जगतगुरु स्वामी जी श्रीरामदयालजी महाराज, स्वागत को आतुर भीलवाड़ावासी* *स्टेशन चौराहे पर मंगलमय पधरावणी,शंखनाद,वैदिक मंत्रोच्चार ,महा आरती के साथ भव्य शोभायात्रा से होगा विश्व शांति कल्याण चातुर्मास का शुभारंभ* भीलवाड़ा :निलेश काठेड़( वरिष्ठ पत्रकार),18 जुलाई अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज वर्ष 2026 का पावन ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास करने के लिए रविवार को भीलवाड़ा की पावन धरा पर पधार रहे है।अपने आचार्यवत काल के 33 चातुर्मास में से पांचवी बार भीलवाड़ा चातुर्मास करने जा रहे आचार्यश्री का आगमन मंगलमय पधरावणी के साथ होगा। भीलवाड़ा के माणिक्यनगर रामद्वारा में हो रहे चातुर्मास को लेकर सर्व समाज के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है ओर भीलवाड़ावासी आचार्य श्री के स्वागत अभिनंदन के लिए आतुर है। विश्व शांति कल्याण चातुर्मास समिति के तत्वावधान में चातुर्मास का शुभारंभ रविवार को भीलवाड़ा में भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। आचार्यश्री की चातुर्मासिक मंगलमय पधरावणी (प्रवेश) 19 जुलाई को सुबह 8.30 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आचार्यश्री की चातुर्मास के लिए भावपूर्ण अगवानी की जाएगी। इसके बाद स्टेशन चौराहे पर शंखनाद करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार से मंगलाचरण किया जाएगा। सर्व समाज के श्रद्धालुओं द्वारा 108 थाली के साथ आचार्य श्रीरामदयालजी महाराज की महाआरती की जाएगी। इसके बाद विधिवत रूप से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी, घोड़े, उंट के साथ छत्र चंवर व शाही लवाजमा होगा। शोभायात्रा मार्ग में 108 स्वागत द्वार बनाए गए है। मार्ग में रामस्नेही भक्तजनों द्वारा स्थान स्थान पर आचार्य श्री का पूजन अर्चन,आरती भी की जाएगी ड्रोन से पुष्पवर्षा , महाकाल आरती की प्रस्तुति देने वाला दल भी शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होगा। सम्पूर्ण मार्ग पर स्वागत में जगह-जगह आकर्षक रंगोली भी सजाई जाएगी। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला से प्रारंभ होेकर सरकारी दरवाजा, गोल प्याउ, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र चौराहा, गांधी बाजार, भीमगंज थाना चौराहा, माणिक्यनगर आदि मुख्य मार्गो से होते हुए रामद्वारा पहुंच कर धर्म सभा के साथ सम्पन्न होगी। देश भर से रामस्नेही सम्प्रदाय के श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए है ओर शहर में कई जगह आचार्यश्री के अभिनंदन के होर्डिंग बैनर भी लगाए गए है। चातुर्मास में आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के सानिध्य में धर्म एवं सनातन संस्कृति की अविरल धारा प्रवाहित होगी ओर भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस से पूर्व शनिवार को आयोजन समिति द्वारा रामनिवास धाम शाहपुरा पर पहुंच कर आचार्य श्री की चातुर्मासिक रामत की आरती एवं रसोई( प्रसादी) की परंपरा का निर्वहन किया गया जिसमें आयोजक परिवारों के सदस्यों के साथ ही सैकड़ों भक्तों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई

Bhilwara, Bhilwara | Jul 18, 2026

*कोटड़ी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम*                                                        
आकोला (रमेश चंद्र डाड)                                                       राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं मिनी कार्यकर्ताएं खुद उपेक्षा की शिकार हैं। अल्प मानदेय, असुरक्षित भविष्य और लगातार बढ़ते कार्यभार से परेशान होकर बाल विकास परियोजना कोटड़ी की समस्त आंगनबाड़ी कार्मिकों ने आंदोलन का ऐलान किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, कोटड़ी द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी, कोटड़ी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि संगठन द्वारा समय-समय पर विभाग एवं राज्य सरकार के समक्ष न्यायोचित मांगें रखी गईं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो समस्त परियोजना की आंगनबाड़ी कार्मिक 17 जुलाई 2026 से कार्य बहिष्कार, तालाबंदी एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। हड़ताल से विभाग में उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।
 *प्रमुख 6 मांगें:*
1.  *मानदेय वृद्धि:* केंद्र व राज्य सरकार से प्राप्त मानदेय को प्रतिमाह एवं एकमुश्त बढ़ाकर भुगतान किया जाए।
2.  *नियमितीकरण:* सभी आंगनबाड़ी कार्मिकों को सरकारी सेवा में नियमित किया जाए।
3.  *न्यूनतम मजदूरी:* न्यूनतम मजदूरी के समकक्ष सम्मानजनक मानदेय दिया जाए।
4.  *ग्रेच्युटी व पेंशन:* ग्रेच्युटी व पेंशन योजना लागू की जाए।
5.  *गैर ICDS कार्य बंद:* आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सर्वे, गणना जैसे गैर ICDS कार्य न कराए जाएं।
6.  *स्मार्ट उपकरण:* विभाग द्वारा स्मार्ट फोन, टेबलेट एवं उनके रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि बच्चों के पोषण और शिक्षा से जुड़ी इस महत्वपूर्ण कड़ी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान किया जाए।

*कोटड़ी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अल्टीमेटम* आकोला (रमेश चंद्र डाड) राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं मिनी कार्यकर्ताएं खुद उपेक्षा की शिकार हैं। अल्प मानदेय, असुरक्षित भविष्य और लगातार बढ़ते कार्यभार से परेशान होकर बाल विकास परियोजना कोटड़ी की समस्त आंगनबाड़ी कार्मिकों ने आंदोलन का ऐलान किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ, कोटड़ी द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी, कोटड़ी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि संगठन द्वारा समय-समय पर विभाग एवं राज्य सरकार के समक्ष न्यायोचित मांगें रखी गईं, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आज तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो समस्त परियोजना की आंगनबाड़ी कार्मिक 17 जुलाई 2026 से कार्य बहिष्कार, तालाबंदी एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। हड़ताल से विभाग में उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की सम्पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। *प्रमुख 6 मांगें:* 1. *मानदेय वृद्धि:* केंद्र व राज्य सरकार से प्राप्त मानदेय को प्रतिमाह एवं एकमुश्त बढ़ाकर भुगतान किया जाए। 2. *नियमितीकरण:* सभी आंगनबाड़ी कार्मिकों को सरकारी सेवा में नियमित किया जाए। 3. *न्यूनतम मजदूरी:* न्यूनतम मजदूरी के समकक्ष सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। 4. *ग्रेच्युटी व पेंशन:* ग्रेच्युटी व पेंशन योजना लागू की जाए। 5. *गैर ICDS कार्य बंद:* आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सर्वे, गणना जैसे गैर ICDS कार्य न कराए जाएं। 6. *स्मार्ट उपकरण:* विभाग द्वारा स्मार्ट फोन, टेबलेट एवं उनके रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि बच्चों के पोषण और शिक्षा से जुड़ी इस महत्वपूर्ण कड़ी की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत समाधान किया जाए।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 18, 2026

द्रोणा पब्लिक स्कूल शाहपुरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 
बच्चों की झांकी देखकर लगा जैसे पूरा जगन्नाथपुरी स्कूल में आ गया हो

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा - भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के उपलक्ष्य में द्रोणा पब्लिक स्कूल, शाहपुरा में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुंदर और जीवंत झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य विजय रोजारा के सानिध्य में समस्त स्टाफ द्वारा सामूहिक आरती के साथ की गई। इसके पश्चात बच्चों द्वारा बनाई गई भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
झांकी के मुख्य कलाकार:
*नेहुल जैन ने बलभद्र का स्वरूप धारण किया
*मानविक जैन ने देवी सुभद्रा की भूमिका निभाई
*हिमाक्ष अग्रवाल और दक्षिता कोली भगवान जगन्नाथ बने
*निहित निर्वाण ने सारथी का स्वरूप बनकर झांकी को जीवंत कर दिया
बच्चों के हर्ष और उल्लास के साथ निकाली गई इस झांकी को देखकर ऐसा लगा जैसे पूरा जगन्नाथपुरी द्रोणा पब्लिक स्कूल में आ गया हो।
कार्यक्रम में सभी बच्चों और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। विद्यालय के निदेशक गौरव गोखरू ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार, एकता और भक्ति भावना विकसित होती है।

द्रोणा पब्लिक स्कूल शाहपुरा में धूमधाम से मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बच्चों की झांकी देखकर लगा जैसे पूरा जगन्नाथपुरी स्कूल में आ गया हो शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक शाहपुरा - भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के उपलक्ष्य में द्रोणा पब्लिक स्कूल, शाहपुरा में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुंदर और जीवंत झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्य विजय रोजारा के सानिध्य में समस्त स्टाफ द्वारा सामूहिक आरती के साथ की गई। इसके पश्चात बच्चों द्वारा बनाई गई भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। झांकी के मुख्य कलाकार: *नेहुल जैन ने बलभद्र का स्वरूप धारण किया *मानविक जैन ने देवी सुभद्रा की भूमिका निभाई *हिमाक्ष अग्रवाल और दक्षिता कोली भगवान जगन्नाथ बने *निहित निर्वाण ने सारथी का स्वरूप बनकर झांकी को जीवंत कर दिया बच्चों के हर्ष और उल्लास के साथ निकाली गई इस झांकी को देखकर ऐसा लगा जैसे पूरा जगन्नाथपुरी द्रोणा पब्लिक स्कूल में आ गया हो। कार्यक्रम में सभी बच्चों और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। विद्यालय के निदेशक गौरव गोखरू ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार, एकता और भक्ति भावना विकसित होती है।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 18, 2026