ब्रेकिंग न्यूज | भीलवाड़ा
स्पीड ब्रेकर नहीं होने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला
भीलवाड़ा के पासल चौराहे के निकट अनुकंपा स्काईडेक 100 फीट रोड पर तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के दौरान सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग ट्रक को पलटता देख इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग उठाई।
भीलवाड़ा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा! मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों में मची अफरा-तफरी, टला बड़ा हादसा
🚨 भीलवाड़ा में सुबह-सुबह बड़ा हादसा टला!
पासल चौराहे के निकट 100 फीट रोड पर तेज रफ्तार ट्रक पलटा। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने भागकर बचाई जान।
#BhilwaraNews #BreakingNews RajasthanNews RoadAccident HarPalBharat