प्रतापगढ़: डीएम ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 3 बदमाशों को 6 माह के लिए जिला बदर किया
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने सोमवार शाम 5 बजे बतया की जिले में आतंक फैलाने वाले 3 शातिर बदमाशों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। निष्कासित किए गए व्यक्तियों में रानीगंज के मनोज कुमार, बाघराय के मनोज कुमार यादव और लालगंज के मजहर शामिल हैं। इन अपराधियों के खिलाफ गवाही देने से लोग डरते थे, जिसके बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया