अशोकनगर खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर साकेत मालवीय ने कई बार अधिकारियों एवं मुंशीयों को निर्देशित किया है। लेकिन इसके बावजूद भी केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल एवं छांव की सुविधाएं समितियों द्वारा नहीं करवाई गई हैं। इसी तरह का मामला अमल वेयरहाउस का सामने आया है।