सिमडेगा: बोलवा मोड़ पर वाहन जांच अभियान
सिमडेगा। शुक्रवार को शाम 5 बजे बोलवा मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में मोटर वाहन निरीक्षक प्रकाश रंजन एवं सड़क सुरक्षा मैनेजर अजित कुमार रवि मौके पर मौजूद थे। जांच के दौरान वाहनों में अनधिकृत रूप से लगाए गए अतिरिक्त लाइट को हटवाया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई।