सिमडेगा: शबे ए बरात पर्व पर मस्जिद ए बिलाल खैरनटोली में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने किया कार्यक्रम
शबे ए बरात पर्व को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों के द्वारा बुधवार को 9 बजे मस्जिद ए बिलाल खैरनटोली में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मौलाना मेराज कासमी ने इस त्यौहार की खासियत पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों को ईश्वर की इबादत करने और साथ ही आम इंसान से भी माफी मांगने की जानकारी दी ।इस दौरान काफी संख्या में लोगों उपस्थित हुए।