इटारसी: इटारसी जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, ₹1.67 लाख का चोरी का माल बरामद
जीआरपी इटारसी ने यात्री ट्रेनों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को रविवार को दोपहर करीब 3.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कब्जे से सोने के जेवरात और नकदी सहित करीब 1 लाख 67 हजार 800 रुपए का चोरी का सामान बरामद किया है।जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसी ने बताया कि आरोपियों सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 13 जुलाई को नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से पकड़ा।