BREAKING : #CM सम्राट चौधरी जी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24x7, 1:1 इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का किया शुभारंभ.
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘बिहार विद्या साथी’ ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई और आसान होगी. कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क लाइव शिक्षा के साथ अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा मिलेगी और 24x7 ऑनलाइन शिक्षक उपलब्ध रहेंगे.
इस पहल से 700 मॉडल विद्यालयों के करीब 3 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. 24x7 वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट के लिए 75 हजार शिक्षक उपलब्ध रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान पाठ से जुड़ी समस्याओं का निःशुल्क एवं त्वरित समाधान, अनलिमिटेड लर्निंग तथा AI टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग की सुविधा मिलेगी.
‘बिहार विद्या साथी’ के माध्यम से बिहार बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ JEE एवं NEET की तैयारी और AI आधारित डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध होगी.
#CM #photo #reels #viralreels #fbreels #foryouシ #AI #students #education #samratchoudhary #school #trending District Administration Supaul Niraj Kumar Singh Supaul NEWS7 Breaking News Samrat Choudhary