बाढ़: लक्ष्मी पूजा के हवन के दौरान हुई मारपीट, युवक का सिर फूटा, अस्पताल में भर्ती
Barh, Patna | Nov 16, 2026 बाढ़ थाना क्षेत्र के नवादा गांव में चैती दुर्गा स्थान के समीप चौक पर लक्ष्मी पूजा के हवन के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान नवादा गांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित ने सोमवार लगभग 1 बजे बताया कि लक्ष्मी पूजा के हवन के दौरान कुछ लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।