तोकापाल: सिरिसगुड़ा में विकासखंड स्तरीय 'प्रवेश उत्सव' संपन्न, सांसद महेश कश्यप ने कहा- हमारे बच्चे अत्यंत होनहार हैं
Tokapal, Bastar | Jun 27, 2026 जिले के तोकापाल ब्लॉक में शनिवार को विकास खंड स्तरीय 'प्रवेश उत्सव' कार्यक्रम शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिरिसगुड़ा में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया, जिसमें विकासखंड के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद महेश कश्यप और विधायक विनायक गोयल ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया।