अशोक नगर: कलेक्टर की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने का निर्देश
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में गुरूवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शासकीय विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों,आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर साकेत मालवीय ने निर्देश दिये।