बड़ौत: न्यूमैरो ऊनो शोरूम से चोरी करने के बड़ौत निवासी 2 आरोपियों को कपड़ों सहित और जौनमाना निवासी को तमंचे के साथ गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 18, 2025 सूर्यनगर बिनौली रोड बडौत निवासी प्रदीप कुमार ने 11 मई को कोतवाली बड़ौत पर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों ने उसके न्यूमैरो ऊनो शोरूम के पीछे की दीवार तोड़कर शोरूम में रखे जींस, शर्ट व टी-शर्ट आदि सामान चोरी कर लिया। बड़ौत पुलिस ने शनिवार शाम करीब 4:30 बजे चोरी की घटना का खुलासा कर सावेज निवासी पट्टी चौधरान व चाँद निवासी पट्टी मेहर को गिरफ्तार कर लिया।