बड़ौत: दोघट कस्बे में तेज तूफान से निर्माणाधीन मंडप और मुर्गी फार्म का टीन शेड टूटा, मां-बेटी चोटिल, विद्युत पोल भी टूटे
Baraut, Bagpat | May 18, 2025 दोघट कस्बे में शनिवार की शाम तेज तूफान ने क्षेत्र में जगह जगह नुकसान कर दिया। तूफान ने दोघट कस्बे में सुनील मुखिया के निर्माणाधीन मंडप की टीन शेड को उखाड़ कर तोड़ दिया। जिससे मंडप मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हो गया, जबकि कस्बे के जंगल में पलड़ा गांव निवासी सोनु पुत्र रामसिंह के मुर्गी फार्म की सीमेंट के टीनशेड को तूफान ने तोड़ दिया।