बड़ौत: गुराना रोड बडौत निवासी आरोपी संजय पलडिया को महिला की गैर इरादतन हत्या के मामले में किया गया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 18, 2025 गुराना रोड गली नंबर 12 निवासी हरवीर ने शनिवार को तहरीर दी कि आरोपी संजय पलडिया, विनीत व अन्य अज्ञात ने उससे, उसके भतीजे सुमित, अमित व उसकी भाभी राजवीरी के साथ गाली गलोच कर मारपीट की, जिससे उसकी भाभी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने रविवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि मामले में एक आरोपी संजय पलडिया निवासी गुराना रोड को गिरफ्तार किया है।