बिंदकी: नरैचा गांव में मकान की पुरानी छत तोड़ते समय ढहने से मलबे में दबकर दो मजदूर घायल, एक को गंभीर हालत में रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के नरैचा गांव में सोमवार को दिन में करीब 1 बजे एक पुराने मकान की छत तोड़ने का काम चार मजदूर कर रहे थे। तभी अचानक छत ढह गई जिसके मलबा में दबकर दो मजदूर शिवा उम्र 20 वर्ष व रामू उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी ग्राम नरैचा कोतवाली बिंदकी घायल हो गए। जिनको सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने शिवा को रेफर कर दिया।