अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने हरिद्वार प्रेस क्लब में अपने एडवोकेट अनुज पुंडीर के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद भी मामले की पूरी सच्चाई सामने आना बाकी है। वहीं, एडवोकेट अनुज पुंडीर ने मामले में तीन आरोपियों के जेल में होने के बावजूद न्याय की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शनों पर सवाल उठाए। प्रेसवार्ता में अंकिता के मोबाइल चैट की कथित फोटोकॉपी भी पत्रकारों को वितरित की गई।