अर्की: कल भूमती पंचायत घर में लगेगा निशुल्क नेत्र जांच एवं निदान शिविर
Arki, Solan | Mar 6, 2024 अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के पंचायत घर में कल यानी वीरवार को द हंस फाउंडेशन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच एवम निदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए आज ग्राम पंचायत भूमती के प्रधान योगेश गौतम ने कहा 7 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोगों के लिए आंखों की जांच की जाएगी । इस मौके पर विशेषज्ञ डॉक्टरो की ओर से जांच के बाद दवाइयां दी जाएगी।