पटना ग्रामीण: RJD ने लगाया पोस्टर-'भाजपा से सटोगे तो कटोगे', BJP पर जनता के सुख-चैन, रोजगार और देश की शांति खत्म करने का आरोप
शुक्रवार की सुबह 7 बजे से पटना में पोस्टर लगे हैं- 'भाजपा से सटोगो तो कटोगे।' राजद नेता ऋषि मिश्रा ने पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर पोस्टर लगवाया है। पोस्टर के जरिए नरेंद्र मोदी के शासनकाल पर सवाल उठाया गया है। BJP पर जनता का सुख-चैन, रोजगार, देश की शांति को खत्म करने का आरोप लगाया गया है।