पटना ग्रामीण: बिरसा मुंडा की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित, डीएम ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर सिंचाई भवन स्थित बिरसा मुंडा गोलंबर पर सुबह 11 बजे राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बिरसा मुंडा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर बिहार सरकार और जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।