पटना ग्रामीण: आसरा गृह मामले में बड़ा खुलासा: हल्दी और धनिया खाने योग्य नहीं, पटना डीएम ने दी जानकारी
पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे आसरा गृह में खिचड़ी खाने के बाद बीमार पड़ी लड़कियों में से तीन लड़कियों की मौत मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट आ गई है। खाने में जो हल्दी प्रयोग किया गया था वह खाने योग्य नहीं था और जो धनिया का प्रयोग किया गया था, उसकी भी गुणवत्ता अच्छी नहीं थी।