पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा, राजद और कांग्रेस मुसलमानों को डराती हैं
राजद के द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा है कि भाजपा से सटोगे तो कटोगे। इसे लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा की लोगों को बांटने का काम राजद और कांग्रेस करती है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि राजद और कांग्रेस मोदी के नाम पर मुसलमान को डरा रही है।