पटना ग्रामीण: पटना में कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने कहा, प्रशांत किशोर ने अपनी सलाह की कीमत ₹1 करोड़ बताई
कांग्रेस एमएलसी समीर सिंह ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए जनसूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कहते हैं कि मेरे 1 मिनट के सलाह की कीमत 1 करोड़ रुपए है। जबकि कोई भी राजनीति का समाजसेवी इस तरह की बात नहीं कर सकता है।