पटना ग्रामीण: कार्तिक पूर्णिमा को लेकर जेपी गंगा पथ पर लगा लंबा जाम, गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़
शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटना के गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस भीड़ की वजह से सुबह 7 बजे से ही जेपी गंगा पथ लंबा जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालाँकि ट्रैफिक जाम की समस्या को सामान्य करने में जुटी है।