सिंघेश्वर: भैया दूज पर सिंहेश्वर में बहनों ने तिलक लगाकर मांगी भाइयों की लंबी उम्र
सिंहेश्वर में बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर स्नेह जताया। पंडित विपिन कुमार झा के अनुसार, भैयादूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस पर्व पर सिंहेश्वर मंदिर में सुबह से देर शाम तक भक्ति और भाई-बहन के प्रेम का अनूठा संगम देखने को मिला।