पीपराकोठी: पीपराकोठी पुलिस ने बकरीद से एक दिन पहले बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किया फ्लैग मार्च
पीपराकोठी पुलिस बकरीद से एक दिन पूर्व बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाली। इस दौरान अंचल निरीक्षक सुरेश यादव व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार की अगुवाई में थाना क्षेत्र के बलथरवा, चाँदसरैया व वाटगंज गांव में गई। इस दौरान लोगो से मुलाकात कर उनसे आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। कहा कि क्षेत्र सामाजिक एकता व शांति बनाए।