पूरनपुर: शेरपुर कला से 10 जायरीन बगदाद शरीफ जियारत के लिए हुए रवाना
पूरनपुर तहसील के शेरपुर कला गांव से 25 सितम्बर 2025 को 10 जायरीन इराक के बगदाद शरीफ की जियारत के लिए रवाना हुए। रवाना होने वालों में अब्दुल शाहिद खान उर्फ मजले, फैसल खान, हाफिज कमर, महबूब, अखलाक मंसूरी और हाजी शरीफ सहित घर की महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी जायरीन ने बगदाद शरीफ जाकर दुआ करने और जियारत अदा करने का संकल्प लिया। जायरीन को रवाना किया गया।