पूरनपुर: तहसील में दिल्ली ट्रेन संचालन की मांग को लेकर कुमारतनय वैश्य सभा ने सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर तहसील में कुमारतनय वैश्य सभा ने रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। सभा ने मांग कि पूरनपुर से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जाए। ज्ञापन में बताया गया कि पूरनपुर, पीलीभीत जनपद का एक प्रमुख कृषि प्रधान नगर है, जो तराई क्षेत्र में नेपाल की सीमा से सटा हुआ है।