पूरनपुर: माधोटांडा रेलवे क्रासिंग पर रंजिश में भिड़े दो पक्ष, तमंचा लहराने और मारपीट के आरोप, क्रास रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी नितेश पांडे ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि करीब दो माह पूर्व हुए विवाद की रंजिश के चलते बुधवार रात लगभग 10:30 बजे माधोटांडा रेलवे क्रॉसिंग पर आर्यन पांडे, आयुष पांडे और राहुल पांडे ने उसे घेर लिया और तमंचा लहराकर डराने की कोशिश की। इस घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। क्रास रिपोर्ट दर्ज।