हज़ारीबाग: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने झरपो आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय व स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
हजारीबाग जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा बुधवार को झरपो पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र, मध्य विद्यालय झरपो एवं प्राथमिक स्वास्थ केंद्र झरपो का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान झरपो आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित बच्चों की संख्या मात्र दस थी। जिस पर अधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया।केंद्र पर पेयजल की समस्या पाई गई। निरीक्षण के दौरान बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज शामिल थी।