हज़ारीबाग: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में खुलासा: जनता की जगह पर स्टाफ की निजी पार्किंग
हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के X-ray होल परिसर को कर्मचारियों ने पर्सनल पार्किंग में बदल दिया है। एक स्टाफ ने कैमरे पर स्वीकार किया कि यह पार्किंग सिर्फ स्टाफ के लिए है। सवाल उठ रहा है कि सरकारी अस्पताल जनता की सुविधा के लिए बने हैं या सिर्फ कर्मचारियों की सहूलियत के लिए।