हज़ारीबाग: विभावि में पीएम-उषा मेरु पर तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में पीएम-उषा योजना के तहत मेरु पर तकनीकी सत्र आयोजित हुआ। कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि आईआईटी-आईएसएम धनबाद की तकनीक से विद्यार्थियों को पढ़ाई व शोध में लाभ मिलेगा। विश्वविद्यालय में होलोग्राफिक इमर्सिव लैब स्थापित की जाएगी।सत्र में TEXMIN, फ्यूचरोटेक और व्योमचारा के विशेषज्ञों ने प्रेजेंटेशन दिए।