मोदनगंज: घोसी में गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान, बाजार से हटेगा ऑटो पड़ाव
घोसी नगर पंचायत के घोसी बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम को देखते हुए प्रशासन ने ऑटो पड़ाव को अलग हटने का निर्देश जारी किया है। इसको लेकर कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय ने बताया कि निर्देशित जगह पर ऑटो नहीं लगाने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।