#एडीजी_का_मथुरा_गेट_थाने_का_निरीक्षण..
भरतपुर। दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए भरतपुर पहुंचे राजस्थान के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) ने पहले दिन भरतपुर शहर वृत्त कार्यालय के बाद थाना उद्योगनगर और मथुरागेट का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, शस्त्रागार, रिकॉर्ड और लंबित मामलों की बारीकी से जांच की। एडीजी ने पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें थानों में आने वाले पीड़ितों की सुनवाई कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उद्योगनगर थाने के निरीक्षण के बाद वहां सीएलजी, शांति समिति और सुरक्षा सखियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने कानून-व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा को लेकर अपने सुझाव दिए। इसके बाद मथुरागेट थाने में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एडीजी और पुलिस अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।