नानपारा: रुपईडीहा में एसएसबी ने मीडिया कर्मियों के साथ किया संवाद, सीमा सुरक्षा एवं जनसहयोग पर हुई चर्चा
रुपईडीहा, 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से शनिवार को बीओपी रुपईडीहा परिसर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों के साथ एक घंटे का मीडिया इंटरैक्शन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 42वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट जी.सी. पांडे के नेतृत्व में किया गया। बैठक के दौरान एसएसबी अधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों के बीच सीमा सुरक्षा चर्चा हुई