सुनेल: सुनेल में सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया
Sunel, Jhalawar | Nov 28, 2024 सुनेल में स्थित पंचायत समिति के सभागार में गुरुवार दोपहर 2 बजे अधिकारियों व तकनीकी कर्मचारियो के लिये सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसके तहत पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना,विद्युत सुरक्षा,विद्युत मीटर रीडिंग,विद्युत चोरी रोकना,कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से काम करने एंव आमजन के विद्युत हादसों को रोकने के लिये उपाय बताये गए।