अमरिया: अमरिया के एसडीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अमरिया तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर 2 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी गईं। एसडीएम मयंक गोस्वामी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन, पेंशन और पुलिस से जुड़ी कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र समाधान