#ब्रेकिंग | रुद्रपुर में लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई बुलेट और नकदी बरामद,..!!!
#ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर की रात सिडकुल कंपनी से घर लौट रहे पवन कुमार को विवेकनगर के पास चार युवकों ने रोककर मारपीट की और उनसे 5 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड और बुलेट मोटरसाइकिल लूट ली।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान के पास से अभिषेक राजपूत, दीपक कुमार, सागर राजपूत और सुमित राजपूत को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की गई है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
#Rudrapur #UdhamSinghNagar #UttarakhandPolice #OperationPrah