सिंगरौली: विन्ध्यनगर में दरवाजे का कुन्दा तोड़कर घर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
नवागत एसपी मनीष खत्री व शिव कुमार वर्मा एएसपी के कुशल निर्देशन एवं सीएसपी पी. एस. परस्ते के मार्गदर्शन में विन्ध्यनगर पुलिस को दरवाजे का कुंदा तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिन्हें पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।