छतरपुर: खेत तालाब कार्यों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आज 20 मई दोपहर करीब 1:00 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए खेत तालाब और वाटर कंजर्वेशन कार्यों में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कम प्रगति वाले सेक्टरों में मजदूर बढ़ाकर कार्य तेज करने के निर्देश दिए। खराब प्रगति पर नौगांव और बड़ामलहरा के उपयंत्रियों की 3-3 दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए है।